भारतीय सेना के किसी भी अंग का हिस्सा बनने के लिए निर्धारित समय में 1600 मीटर की दौड़ क्वालीफाई करना अनिवार्य है। फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष, दोनों को ही शारीरिक रूप से फिट एवं मजबूत होना जरूरी है। फिजिकल परीक्षा में दौड़ का पड़ाव सबसे अहम और महत्वपूर्ण माना जाता है। डिफेंस में पुरुषों के साथ महिलाएं भी देश सेवा में अपना योगदान दे रही हैं। महिलाओं की बढ़ती भागीदारी हम 2024 की गणतंत्र दिवस परेड में देख ही चुके हैं। जहां पर सेना की तीनों टुकड़ियों की महिलाओं की झलक देखने को मिली, जिसमें नौसेना द्वारा नारी शक्ति और आत्मनिर्भरता की झलक दिखाई दी। उन्हें देख हर लड़की के मन में सेना का हिस्सा बनने का जुनून और जज्बा जागता है। वह इन्हीं सैनिकों को अपनी प्रेरणा बनाकर आगे बढ़ते हैं, लेकिन सही प्रैक्टिस और गाइडेंस ना होने के कारण उनका यह सपना महज सपना ही बनकर रह जाता है। इसी को देखते हुए आज इस ब्लॉग में, महिलाओं के लिए नौसेना की 1600 मीटर दौड़ पास करने की टिप्स साझा की जा रही है।
1600 मीटर की दौड़ 7.30 मिनट में कैसे पास करें
कम समय में 1600 मीटर दौड़ पास करने के लिए महिलाओं के भीतर चुस्ती होनी चाहिए। क्योंकि यह केवल दौड़ नहीं होती है, बल्कि इसमें उम्मीदवार के धीरज, ताकत और स्टैमिना को जांचा जाता है।
- प्रैक्टिस:- अंग्रेजी की यह कहावत तो आपने सुनी ही होगी, “Practice makes man perfect”, यानि कि अभ्यास ही व्यक्ति को परफैक्ट बनाता है। कहा जाता है कि फौज में भर्ती होने के लिए जज्बा साथ देता है और वहीं जज्बा आपको फिजिकल की तैयारी भी करवाता है। इसलिए लगन व जज्बे के साथ प्रैक्टिस करनी चाहिए।
- दौड़:- जाहिर है कि, दौड़ क्वालीफाई करने के लिए आपको दौड़ना होगा। इसलिए रोज सुबह उठकर 1.5 घंटा दौड़ने का प्रयास करें, जिसके बाद अपनी गति तेज कर सकते हैं। यही प्रक्रिया शाम के वक्त फिर से दोहराएं।
- आलस को कहें बाय-बाय:- सुबह उठने में सभी को आलस आता है, लेकिन आपको आलस को त्याग कर अपने मंजिल पर फोकस करना है। मंजिल पाने के लिए आपको अपने समय का सदुपयोग करके भविष्य संवारना है।
- प्रेरणा:– प्रेरणा भी आपको मंजिल की ओर आकर्षित करती है। प्रेरणा कही से भी मिल सकती है, जैसे कि आप किसी फौजी के जीवन को ही अपनी प्रेरणा का आधार मान सकते हो और यही प्रेरणा आपको अपनी मंजिल तक लेकर जाएगी।
- योगासन:– नियमित योगासन के अभ्यास से शरीर में एक्टिवनेस आती है और बॉडी फ्लैक्सिबल बनती है। जो कि दौड़ क्वालीफाई करने में बहुत सहायक है। इसलिए रोजाना योग का अभ्यास करें।
- लंबी दूरी की दौड़:– दौड़ पास करने के लिए आपको लंबी दूरी की दौड़ तय करनी होगी, क्योंकि तेज दौड़ने के लिए पहले आपको लंबा दौड़ना बहुत जरूरी है। फिर स्पीड के साथ आपका शरीर दौड़ का आदि हो जाता है।
- लंबे कदम की दूरी:- आप दौड़ में जितने लंबे कदम रखेंगे, उतना ही आप दौड़ को जल्दी पास कर पाएंगे, क्योंकि लंबे कदमों में भागने से दूरी कम होती है।
- सही आहार:– आहार आपकी हेल्थ को सुधारता भी है और बिगाड़ता भी है। जब आप सही आहार और डाइट फॉलौ करते हैं तो आपकी हेल्थ में सुधार होता है, वहीं इसके विपरीत सही खाना नहीं खाने से या बाहर का तला हुआ, मसालेदार और जंक फूड खाने से आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
तो, इस प्रकार से आप नियमित अभ्यास के द्वारा नैवी की फिजिकल परीक्षा आसानी से पास कर सकते हैं। हालांकि फिजिकल के साथ –साथ आपको अपनी पढ़ाई में भी विशेष ध्यान देना होगा, क्योंकि फौज के लिए लिखित परीक्षा निकालना भी अनिवार्य हैं। इसके अलावा यदि आप फौज की फिजिकल ट्रेनिंग के लिए अधिक जानकारी और टिप्स पाना चाहते हैं, तो फौजफिट का रूख करें, जहां पर डिफेंस की फिजिकल परीक्षा की ट्रेनिंग दी जाती है।